ग्वालियर के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये निवेश जुटाने का लक्ष्य: सिंधिया

Ads

ग्वालियर के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये निवेश जुटाने का लक्ष्य: सिंधिया

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 09:18 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 09:18 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने ग्वालियर के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र (टीएमजेड) में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है।

केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार ने मिलकर टीएमजेड की स्थापना की है।

सिंधिया ने कहा, ‘‘हमें टीएमजेड के लिए 2,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं और पहला चरण तीन साल का है, जबकि दूसरे चरण में हमें 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्राप्त होने की उम्मीद है।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में मध्य प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

सिंधिया ने कहा कि डिक्सन, एचएफसीएल, वीडीवीएन, सिरमा एसजीएस और उद्योग संगठन एलसिना के सदस्य उन कंपनियों में शामिल हैं, जिन्होंने टीएमजेड में निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

भाषा यासिर अजय

अजय