एचडीएफसी एमएफ को फेडरल बैंक और चार अन्य में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली

Ads

एचडीएफसी एमएफ को फेडरल बैंक और चार अन्य में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली

  •  
  • Publish Date - September 21, 2023 / 08:40 PM IST,
    Updated On - September 21, 2023 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (एमएफ) को फेडरल बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और तीन अन्य बैंकों में हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.5 प्रतिशत तक करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अनुमति मिल गई है।

बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, “एचडीएफसी एएमसी को इस बारे में आरबीआई की मंजूरी मिल गई है।”

बैंक ने शेयर बाजार को बताया, “…आरबीआई ने 20 सितंबर, 2023 को अपने पत्र के जरिये एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एचडीएफसी एएमसी) को फेडरल बैंक की 9.5 प्रतिशत के बराबर चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकार के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है।’’

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शेयर बाजार से कहा कि एचडीएफसी एएमसी को उसकी 9.5 प्रतिशत तक चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकार तक हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है।

एचडीएफसी एएमसी की 30 जून, 2023 तक फेडरल बैंक में 4.49 प्रतिशत और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में 4.68 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

एचडीएफसी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे तीन अन्य बैंकों- डीसीबी बैंक, करुर वैश्य बैंक और सिटी यूनियन बैंक में भी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.5 प्रतिशत तक करने की मंजूरी मिल गई है।

भाषा अनुराग अजय

अजय