विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच अधिकांश तेल-तिलहन के भाव टूटे
विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच अधिकांश तेल-तिलहन के भाव टूटे
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहन के दाम में गिरावट रही तथा सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम नुकसान के साथ बंद हुए। ऊंचे दाम पर सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज दोपहर गिरावट के साथ बंद हो गया, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज भी नीचे है। बाजार सूत्रों ने कहा कि देशी तेल-तिलहनों में सरसों, मूंगफली, बिनौला जैसे खाद्य तेलों के दाम आयातित तेलों के मुकाबले पर्याप्त ऊंचे हैं। देशी खाद्य तेलों का दाम ऊंचा होने की वजह से इनकी मांग प्रभावित है। इसके अलावा विदेशी बाजार के मंदा होने के कारण अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट देखी गई। बिनौले की उपलब्धता कम है और ब्रांडेड कंपनियां बिनौले का दाम खरीद दाम घटा कर बोल रही हैं। सूत्रों ने कहा कि ऊंचे दाम पर सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…
सरसों तिलहन – 8,225-8,275 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,650 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,710-2,810 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,710-2,860 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 6,575-6,625 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,425-6,525 रुपये प्रति क्विंटल।भाषा राजेश राजेश अजयअजय

Facebook


