15,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन, कीमत है इतनी कम कि चौंक जाएंगे आप

Ads

Hotwav W10 Rugged Smartphone launched with 15,000mAh battery : आज के समय में इंसान बहुत ज्यादा व्यस्त रहने लगा है। इसलिए लोगों को मोबाइल भी ज्यादा देर

  •  
  • Publish Date - June 26, 2022 / 10:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

Hotwav W10 Rugged

नई दिल्ली : Hotwav W10 Rugged Smartphone launched with 15,000mAh battery : आज के समय में इंसान बहुत ज्यादा व्यस्त रहने लगा है। इसलिए लोगों को मोबाइल भी ज्यादा देर तक चलने वाली बैटरी वाला चाहिए होता है। ऐसे में एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है जिसकी बैटरी 15,000mAh की है। मोबाइल कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन 1,200 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ आता है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़े : ग्रीन कलर की बिकिनी पहन पूल में उतरी उर्फी जावेद, ऐसा पोज देखकर फैंस के छूटे पसीने 

मात्र 8 हजार है मोबाइल की कीमत

Hotwav W10 Rugged Smartphone launched with 15,000mAh battery :  इस स्मार्टफोन का नाम Hotwav W10 Rugged है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 99.99 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) रखी गई है। शुरुआत के प्रोमो के बाद इसकी कीमत 139 डॉलर (करीब 11,000 रुपये) हो जाएगी। इस फोन को 27 जून से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक इस फोन को ग्रे और ऑरेन्ज कलर में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े : OYO होटल में रुकने वालों के लिए जरूरी खबर, समय से पहले जान लें नहीं तो… 

सेपेसिफिकेशंस की बात करें तो Hotwav W10 में 6.53 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रेजोलूशन 720×1600 पिक्सल है। स्क्रीन का अस्पेक्ट रेशियो 20:9 का है।

Hotwav W10 में मीडियाटेक हीलियो A22 SoC, 4जीबी और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। ग्राहक इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरे के तौर पर फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़े : अगर आपके शरीर मे भी हो रही है ये परेशानियां, तो हो जाए सावधान, नहीं बन पाएंगे पिता 

इस वजह से खास है Hotwav W10

Hotwav W10 Rugged Smartphone launched with 15,000mAh battery :  पावर के लिए Hotwav W10 में 15,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर दावा किया जाता है कि ये 28 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। इसकी बैटरी 18W वायर्स चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। रिवर्स चार्ज फ़ंक्शन आपके फोन को एक मिनी पावर बैंक में बदलने में भी मदद करता है जिसका इस्तेमाल करके इमरजेंसी में आप दूसरे डिवाइस को पावर देने के लिए कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : IND vs IRE: बारिश की वजह से पहले टी20 में विलंब, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला 

सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस टेक्नोलॉजी सिस्टम मिलता है। इसमें चार सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम – जीपीएस, ग्लोनास, बीडौ और गैलीलियो शामिल हैं। ये फोन वॉटर रेसिस्टेंड डिज़ाइन के लिए IP68 और IP69K के साथ आता है।

read more: आईबीसी24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें