हुंदै, किआ ने अमेरिका में 34 लाख वाहन वापस मंगाए

Ads

हुंदै, किआ ने अमेरिका में 34 लाख वाहन वापस मंगाए

  •  
  • Publish Date - September 27, 2023 / 07:26 PM IST,
    Updated On - September 27, 2023 / 07:26 PM IST

डेट्रॉयट, 27 सितंबर (एपी) दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता हुंदै और उसकी सहयोगी कंपनी किआ मोटर्स ने इंजन कंपार्टमेंट में आग के जोखिम को देखते हुए अमेरिका में अपने करीब 34 लाख वाहनों को वापस मंगाने की घोषणा की है।

अमेरिकी सुरक्षा नियामकों को कंपनी की तरफ से इस फैसले की जानकारी दी गई है।

हुंदै और किआ ने इन वाहनों के मालिकों से आग लगने के खतरे को देखते हुए वाहनों को फिलहाल घर के बाहर ही खड़ा करने की सलाह दी है।

वापस मंगाए जा रहे वाहनों में 2010 से लेकर 2019 के बीच विनिर्मित कारें एवं एसयूवी के कई मॉडल शामिल हैं। इनमें हुंदै की सांता फे एसयूवी और किआ की सॉरेंटो एसयूवी भी शामिल हैं।

दोनों वाहन विनिर्माताओं के डीलर वापस मंगाए गए वाहनों के एंटी-लॉक ब्रेक फ्यूज को निःशुल्क बदलेंगे।

इस संदर्भ में वाहन मालिकों को किआ मोटर्स की तरफ से 14 नवंबर से पत्र भेजे जाएंगे जबकि हुंदै 21 नवंबर से वाहन खरीदारों को सूचित करना शुरू करेगी।

एपी प्रेम

प्रेम अजय

अजय