वायदा बाजार में चांदी 1,618 रुपये की तेजी के साथ 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

Ads

वायदा बाजार में चांदी 1,618 रुपये की तेजी के साथ 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 02:54 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 02:54 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच वायदा कारोबार में चांदी का भाव सोमवार को 0.75 प्रतिशत बढ़कर 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 1,618 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत चढ़कर 2,18,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 1,371 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों द्वारा नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

विदेशी बाजार कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56.59 डॉलर प्रति औंस रहा।

भाषा निहारिका

निहारिका