आयकर विभाग ने एक महीने में करदाताओं को 15,438 करोड़ रुपये लौटाये

Ads

आयकर विभाग ने एक महीने में करदाताओं को 15,438 करोड़ रुपये लौटाये

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 11:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले माह अप्रैल में 11.73 लाख करदाताओं को 15,438 करोड़ रुपये से अधिक राशि लौटायी गयी।

इसमें से व्यक्तिगत आयकर मद में 11.51 लाख करदाताओं को 5,047 करोड़ रुपये लौटाये गये। वहीं कंपनी कर मामले में 21,487 करदाताओं को 10,392 करोड़ रुपये लौटाये गये।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से तीन मई, 2021 के बीच 11.73 लाख करदाताओं को 15,438 करोड़ रुपये लौटाये।’’

हालांकि आयकर विभाग ने यह नहीं बताया कि लौटायी गयी राशि किस वित्त वर्ष से संबंधित हैं।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में विभाग ने 2.38 करोड़ से अधिक करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपये लौटाये थे। यह 2019-20 में लौटाये गये 1.83 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 43.2 प्रतिशत अधिक है।

भाषा

रमण मनोहर

मनोहर