Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी है कीमत

Ads

Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी है कीमत

  •  
  • Publish Date - February 11, 2021 / 07:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत गुरुवार को 88 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई, जबकि मुंबई में डीजल की कीमत 85 रुपये प्रति लीटर के नजदीक थी।

Read More News: मशहूर पंजाबी सिंगर मान ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, कहा- मैं किसान हूं, ये बात नहीं भूल सकता…

देश भर में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87.85 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गई।

Read More News: मोदी के पक्ष में नारे लगाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वकील को पीटा, BJP  के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने की निंदा, कहा गुंडावाहिनी

इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत 78.03 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 84.94 रुपये प्रति लीटर हो गई।

दिन दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

स्थानीय कर और भाड़े के आधार पर विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

राज्यसभा में तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार तेल कीमतों में राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क घटाने पर विचार नहीं कर रही है।

Read More News: अश्लील फिल्में शूट करने वाला निर्देशक गुजरात से गिरफ्तार, एक अभिनेत्री समेत अब तक 9 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले एक साल में पहली बार 61 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है।