भारत, दक्षिण कोरिया ने वित्तीय क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर की चर्चा

Ads

भारत, दक्षिण कोरिया ने वित्तीय क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर की चर्चा

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 08:22 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के वित्तीय सेवा आयोग के चेयरमैन ली ओग-वेओन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। बातचीत में दोनों नेताओं ने वित्तीय क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि दोनों नेताओं ने फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) नवोन्मेष, डिजिटल भुगतान, निवेश, स्थानीय मुद्रा निपटान और गिफ्ट-आईएफएससी में व्यापार के अवसरों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और ज्ञान साझा के तरीकों पर चर्चा की।

इसमें कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने वित्तीय क्षेत्र में भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया और स्टार्टअप और भारत के एनआईआईएफ (राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष) के जरिये द्विपक्षीय निवेश वाले क्षेत्रों में अधिक सक्रिय भागीदारी के तरीकों की पहचान करने पर विचार-विमर्श किया।’’

भाषा रमण अजय

अजय