भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ता में कुछ मुद्दों पर अच्छी प्रगतिः वाणिज्य सचिव

Ads

भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ता में कुछ मुद्दों पर अच्छी प्रगतिः वाणिज्य सचिव

  •  
  • Publish Date - September 15, 2023 / 10:28 PM IST,
    Updated On - September 15, 2023 / 10:28 PM IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की दिशा में बातचीत चल रही है और उत्पादों के मूल स्थान एवं द्विपक्षीय निवेश संधि जैसे मुद्दों पर अच्छी प्रगति हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत-ब्रिटेन एफटीए पर जारी वार्ता में कई चीजें बहुत तेजी से घट रही हैं। उन्होंने कहा, ‘उत्पादों के मूल स्थान संबंधी नियम और द्विपक्षीय निवेश संधि के मुद्दों पर अच्छी प्रगति हुई है। इस समझौते को लेकर बातचीत जारी है।’

हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया समझौता संपन्न होने के करीब पहुंचने पर इस तरह के मुद्दों का समाधान मुश्किल है और इस वजह से अधिक समय और अधिक चर्चाओं की जरूरत होती है।

बर्थवाल ने कहा कि दोनों देश परिवहन से संबंधित मुद्दे पर भी बातचीत कर रहे हैं।

दोनों देशों के बीच निवेश एवं व्यापार को बढ़ाने के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत का दौर चल रहा है। अभी तक दोनों देशों के बीच 12 दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं और 13वां दौर 18 सितंबर से शुरू होने वाला है।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण