सितंबर में भारत का खनिज उत्पादन 22 प्रतिशत बढ़ा

सितंबर में भारत का खनिज उत्पादन 22 प्रतिशत बढ़ा

सितंबर में भारत का खनिज उत्पादन 22 प्रतिशत बढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: November 18, 2021 8:33 pm IST

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) सितंबर के लिए खनन और उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 95.1 रहा, जो कि एक साल पहले महीने की तुलना में 22.3 प्रतिशत अधिक है। खान मंत्रालय बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अप्रैल-सितंबर की अवधि में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल वृद्धि 15.2 प्रतिशत घटी है।

इसमें कहा गया है कि सितंबर, 2021 में महत्वपूर्ण खनिजों में कोयले का उत्पादन 518 लाख टन, लिग्नाइट 35 लाख टन, पेट्रोलियम (कच्चा) 24 लाख टन और बॉक्साइट 14,36,000 टन था।

बयान के अनुसार, ‘‘सितंबर 2020 के मुकाबले सितंबर, 2021 के जिन महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन बढ़ा उनमें क्रोमाइट (152.4 प्रतिशत), मैग्नेसाइट (66.8 प्रतिशत), लिग्नाइट (48 प्रतिशत), सोना (11.5 प्रतिशत), कोयला (8.3 प्रतिशत) ) और लौह अयस्क (3.4 प्रतिशत) शामिल हैं।

वहीं इस दौरान हीरा, फॉस्फोराइट, बॉक्साइट और पेट्रोलियम (कच्चा) के उत्पादन में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में