IndiGo Ticket Price Hike | Photo Credit: IBC24
नयी दिल्ली: IndiGo Ticket Price Hike देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि वह विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद दो अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का संशोधित ईंधन शुल्क लगाना शुरू करेगी। ईंधन शुल्क में इस बढ़ोतरी से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के हवाई किराए बढ़ने तय हैं।
Indigo Ticket Price Increase एयरलाइन की यह घोषणा उस दिन आई है, जब विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में संशोधन किया गया और सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए कीमतों में 25 प्रतिशत की आंशिक बढ़ोतरी का फैसला किया। पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की कीमतों में आए उछाल के मद्देनजर एयरलाइन 14 मार्च से ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 425 रुपये से 2,300 रुपये तक का ईंधन शुल्क वसूल रही है।
घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के आधार पर संशोधित ईंधन शुल्क 275 रुपये से 950 रुपये के बीच होगा। इंडिगो ने एक बयान में कहा, ”इंडिगो ने अलग-अलग यात्रा दूरियों के हिसाब से अपने घरेलू ईंधन शुल्क को फिर से निर्धारित किया है।” अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में, दूरी के आधार पर ईंधन शुल्क 900 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक होगा।
बयान में कहा गया, ”अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए पिछले महीने में एटीएफ की कीमतें दोगुनी से अधिक हो गई हैं, जिसके चलते इन मार्गों पर एयरलाइन की परिचालन लागत पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।” ये संशोधित शुल्क दो अप्रैल को रात 00:01 बजे से लागू होंगे।
IndiGo ने किराया दरें बढ़ाईं। डोमेस्टिक उड़ानों में पहले फ्यूल चार्ज 425 रुपए फिक्स था। अब 500 KM तक 275 रुपए, 1000 KM तक 400 रुपए, 1500 KM तक 600 रुपए, 2 हजार KM तक 800 रुपए और इससे ज्यादा दूरी उड़ान पर 950 रुपए फ्यूल चार्ज देना होगा। वहीं इंटरनेशनल रूट पर 3 हजार रुपए से 10 हजार… https://t.co/XttmlhtSAY pic.twitter.com/ov70c5SrHG
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 1, 2026