नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण सितंबर में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़ा। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित औद्योगिक उत्पादन सितंबर 2022 में 3.3 प्रतिशत बढ़ा था।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 4.5 प्रतिशत बढ़ा।
समीक्षाधीन माह में खनन उत्पादन 11.5 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 9.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा।
आईआईपी में अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान छह प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 7.1 प्रतिशत था।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण