जियो पेमेंट्स बैंक ने यूपीआई आधारित नकदी निकासी सेवा शुरू की

Ads

जियो पेमेंट्स बैंक ने यूपीआई आधारित नकदी निकासी सेवा शुरू की

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 07:33 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक ने अपने ‘बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स’ के माध्यम से यूपीआई आधारित नकद निकासी की सुविधा शुरू की है।

यह कदम डिजिटल भुगतान परिवेश को मजबूत करने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स बैंकिंग का एक ऐसा माध्यम हैं, जहां ग्राहक बैंक शाखा जाए बिना अपने बैंकिंग लेन-देन कर सकते हैं।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) के बयान के अनुसार, इस सुविधा से ग्राहक, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सिर्फ यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके और अपने यूपीआई ऐप से लेन-देन को अधिकृत करके आसानी से नकद निकाल सकेंगे। इसके लिए किसी डेबिट कार्ड या एटीएम की आवश्यकता नहीं होगी।

भाषा योगेश अजय

अजय