जम्मू-कश्मीर सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को अधिसूचित किया
जम्मू-कश्मीर सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को अधिसूचित किया
श्रीनगर, एक अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को बृहस्पतिवार को अधिसूचित कर दिया।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद इस नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इसे अधिसूचित किया गया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नीति के तहत जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ, किफायती और मौसम के अनुकूल इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए छह साल की रूपरेखा तैयार की गई है।
जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति वर्ष 2026 से 2032 की अवधि के लिए लागू रहेगी और इसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहन की स्वीकार्यता को बढ़ाना, चार्जिंग अवसंरचना को मजबूत करना तथा केंद्र शासित प्रदेश के सभी 20 जिलों में बिजलीचालित परिवहन के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है।
नीति के तहत वर्ष 2032 तक 1.40 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मांग आधारित प्रोत्साहन, जलवायु अनुकूल अवसंरचना, बिजली ग्रिड के साथ एकीकरण, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, कौशल विकास और रोजगार सृजन जैसे उपाय किए जाएंगे।
रणनीतिक अवसंरचना रूपरेखा के तहत शहरी क्षेत्रों और राजमार्ग गलियारों में 140 फास्ट-चार्जिंग केंद्र समेत 900 सार्वजनिक चार्जिंग स्थल स्थापित करने का प्रावधान किया गया है।
अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को अधिसूचित किए जाने पर परिवहन मंत्री सतीश शर्मा और परिवहन विभाग को बधाई दी।
भाषा यासिर अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: जम्मू-कश्मीर सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को अधिसूचित किया
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
01 Oct 2026 | 4:42 pmसीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
01 Oct 2026 | 4:41 pmरुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर
01 Oct 2026 | 4:37 pmअब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmसिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
01 Oct 2026 | 4:06 pm