जुपिटर लाइफलाइन के आईपीओ को दूसरे दिन 3.30 गुना अभिदान

जुपिटर लाइफलाइन के आईपीओ को दूसरे दिन 3.30 गुना अभिदान

जुपिटर लाइफलाइन के आईपीओ को दूसरे दिन 3.30 गुना अभिदान
Modified Date: September 7, 2023 / 06:02 pm IST
Published Date: September 7, 2023 6:02 pm IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) जुपिटर लाइफलाइन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 3.30 गुना अभिदान मिला है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 84,97,169 शेयरों के आईपीओ के लिए 2,80,31,300 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, गैर संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 6.63 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 3.08 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्से को 1.12 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 542 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें 44.50 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 695-735 प्रति शेयर है।

जुपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 261 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा अनुराग अजय

अजय


लेखक के बारे में