करूर वैश्य बैंक का लाभ चौथी तिमाही में 41 प्रतिशत बढ़कर 725 करोड़ रुपये पर

करूर वैश्य बैंक का लाभ चौथी तिमाही में 41 प्रतिशत बढ़कर 725 करोड़ रुपये पर

करूर वैश्य बैंक का लाभ चौथी तिमाही में 41 प्रतिशत बढ़कर 725 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 7, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: May 7, 2026 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ मार्च 2026 का समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़कर 725 करोड़ रुपये रहा।

बैंक को पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 513.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

करूर वैश्य बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय बढ़कर 3,519.45 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 3,025.26 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही में 2,903.65 करोड़ रुपये का ब्याज कमाया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 2,516 करोड़ रुपये था।

संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर सकल अग्रिम का 0.75 प्रतिशत रही जो एक मार्च 2025 में 0.76 प्रतिशत थी। इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.19 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.20 प्रतिशत था।

निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तवर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 2.6 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का शुद्ध लाभ 2,510 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह 1,942 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष के लिए कुल आय बढ़कर 13,159 करोड़ रुपये हो गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 11,507.6 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में