नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) कुसुमगर लिमिटेड के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन कुल 128.85 गुना बोलियां मिलीं।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 650 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,14,68,094 शेयरों के मुकाबले 1,47,76,17,435 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
क्यूआईबी (पात्र संस्थागत खरीदारों) के लिए आरक्षित हिस्से को 284.10 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 165.46 गुना और खुदरा निवेशकों के कोटे को 26.47 गुना अभिदान मिला।
आईपीओ का मूल्य दायरा 398 रुपये से 419 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
कुसुमगर आईपीओ को बृहस्पतिवार को बोली के पहले दिन ही पूरा अभिदान मिल गया था। यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। चूंकि यह निर्गम ओएफएस है, इसलिए मुंबई की इस कंपनी को कोई पैसा नहीं मिलेगा और सारा कोष शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगा।
कंपनी ने एंकर निवेशकों से 193.9 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
वर्ष 1990 में शुरू हुई कुसुमगर लिमिटेड बुने हुए, कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक बनाती है, जिन्हें इंजीनियरर्ड फैब्रिक कहा जाता है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण योगेश
योगेश