बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Ads

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

  •  
  • Publish Date - May 14, 2023 / 10:11 AM IST,
    Updated On - May 14, 2023 / 10:11 AM IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,26,579.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 973.61 अंक या 1.59 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ आईटीसी और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूजीकरण में उछाल आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,956.79 करोड़ रुपये बढ़कर 16,80,644.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 28,759 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,16,391.77 करोड़ रुपये रही।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,590.05 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,31,095.12 करोड़ रुपये और टीसीएस का 15,697.33 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,97,881.94 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,893.03 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,434.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 11,946.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,59,479.70 करोड़ रुपये रही।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,174.58 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,41,327.80 करोड़ रुपये रहा। एसबीआई की बाजार हैसियत 1,561.81 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,931.82 करोड़ रुपये रही।

हालांकि, इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 10,439.53 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,22,536.01 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 5,600.92 करोड़ रुपये घटकर 5,16,757.92 करोड़ रुपये रही।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय