गुना में सीमेंट संयंत्र का शिलान्यास, सिंधिया ने बताया इसे ऐतिहासिक दिन

Ads

गुना में सीमेंट संयंत्र का शिलान्यास, सिंधिया ने बताया इसे ऐतिहासिक दिन

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 07:43 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 07:43 PM IST

भोपाल, 10 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र गुना में 40 लाख टन क्षमता वाला सीमेंट संयंत्र इस क्षेत्र में नये अवसर और रोजगार की संभावनाएं पैदा करेगा। उन्होंने संयंत्र के शिलान्यास के मौके को क्षेत्र और मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

सिंधिया ने पीटीआई-वीडियो से कहा कि यह सीमेंट संयंत्र क्षेत्र में नए अवसर और रोजगार की संभावनाएं पैदा करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिकीकरण के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

सिंधिया ने कहा, ”आज मध्यप्रदेश और गुना, दोनों के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है। मैं प्रणव अदाणी, अदाणी समूह और मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि यह संयंत्र क्षेत्र में बड़ा बदलाव लेकर आएगा, जिसका लाभ पीढ़ियों तक लोगों को मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि इस सीमेंट संयंत्र की क्षमता 40 लाख टन होगी।

सिंधिया ने कहा कि आने वाले दिनों में शिवपुरी में अदाणी डिफेंस की इकाई भी स्थापित की जाएगी, जिससे जिला उत्तरप्रदेश के रक्षा गलियारे से जुड़ जाएगा।

उन्होंने कहा, ”मध्यप्रदेश वृद्धि और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है तथा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र भी औद्योगिकीकरण और तरक्की की दिशा में अग्रसर है।”

भाषा दिमो रवि कांत पाण्डेय

पाण्डेय