लेंसकार्ट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 133 करोड़ रुपये
लेंसकार्ट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 133 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) चश्मे एवं लेंस की खुदरा विक्रेता कंपनी लेंसकार्ट का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 132.7 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने बुधवार को अपने तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही में लेंसकार्ट की परिचालन आय 38 प्रतिशत बढ़कर 2,308 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,669 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने बयान में कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर 37.4 प्रतिशत बढ़ा। यह वृद्धि मुख्य रूप से कारोबार के विस्तार और नए ग्राहकों के जुड़ने से हुई। कंपनी ने भारत में राजस्व 40.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 32.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो मंच के लगातार विस्तार को दर्शाता है।’
लेंसकार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीयूष बंसल ने शेयरधारकों को लिखा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में हमारी बिक्री सालाना आधार पर 32.7 प्रतिशत बढ़ी और कर पूर्व आय मार्जिन नौ महीनों में दो प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गया।’’
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


