एलआईसी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 12,958 करोड़ रुपये पर

Ads

एलआईसी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 12,958 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 05:04 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 05:04 PM IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 12,958 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 11,056 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस तिमाही के दौरान, बीमा कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 1,25,613 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में 1,06,891 करोड़ रुपये थी।

कुल आय भी दिसंबर तिमाही में बढ़कर 2,33,984 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,01,994 करोड़ रुपये थी।

एलआईसी का नये कारोबार से प्रीमियम चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 10,605 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,285 करोड़ रुपये था।

भाषा रमण अजय

अजय