LOW Price Flight Ticket दिवाली के मौके पर चाहिए कम दामों में फ्लाइट टिकट! ऐसे खोजने पर मिलेंगे ऑफर
LOW Price Flight Ticket booking today, know the valuable offer here, here are some website which you can prefer
low price Flight Ticket booking
LOW Price Flight Ticket: दीवाली के दिनों में कई तरह के ऑफर मार्केट चलते रहते हैं। जिनमें कपड़े बर्तन, और इलेक्ट्रॉनिक से लेकर आने जाने वाले सभी साधन तक आ जाते हैं।अक्शर ऐसा होता है, कि दिवाली के समय में ट्रेन में बहुत भीड़ भाड़ होती हैं। लोग 200 से अधिक वेटिंग होने के बाद भी ट्रेन का टिकट लेते हैं। जिसके कारण कभी कभी ना तो टिकट मिलती हैं। ना ही आसानी से हम यात्रा कर पाते हैं। इसिलिए हमारे पास एयर ट्रैवल करने के अलावा और कोई मार्ग शेष नहीं रह जाता हैं। लेकिन यहां किराया अधिक होने के कारण लोग ट्रेन के धक्के मुक्के मे आ जाते हैं। लेकिन आपको बता दें, दीवाली के इस मौके पर आपको आसानी से सस्ते दामों में टिकट मिल सकती हैं। बस आपको इन उपायों को करना होगा।
ऐसे कम दामों में फ्लाइट टिकट
एयर टिकट को कम दामों में हांसिल करने के लिए आपको अलग- अलग वेवसाइट औ ऑफर्स को ध्यान में रखना होगा। अक्सर टीवी और शोसल मीडिया पर आपको कई तरह फ्लाइट टिकट बुकिंग साइट के विज्ञापन आते हैं। इसिलिए आपको एक बार उन साइटों पर विजिट करके पता करना चाहिए कि कितने रुपये मे आपकी यात्रा पड़ रही हैं। साथ ही साथ आपको कंपेयर करना चाहिए इस ऑफर को दूसरे वेवसाइट से भी, जो आपको बताएंगे कि कितने रुपये को फर्क आ रहा हैं।
इन वेवसाइट से कर सकते हैं पता
आपको बता दें कि मार्केट में कई तरह की वेवसाइट जहां से आपको एयर टिकट प्राइज की जानकारी मिल सकती हैं। लेकिन मैं आपको उनक साइट के बारे में बताउंगा जो आपको रियल टाइम कलक्यूलेट करके बता देंगे आपको कितना पैसा अन्य जगहो की तुलना में यहां देना पड़ेगा। अगर में वेवसाइट के नाम की बात करूं तो मेक माई ट्रिप, गोआईबीबो, यात्रा डॉट काम, ईजीमाई ट्रिप, स्काईमाईट्रिप, एक्सपीडिया, पेटियम, आईएक्सीगो, इत्यादी।
वेवसाइट और पेमेंट मोड के ऑफर का करें उपयोग
आपको बता दें कि अलग अलग पेमेंट मोड में आपको ऑफर मिलते हैं। जैसे मान लीजिए आप पेटियम, फोन पे, या फिर, गूगल पे जैसे ऐप का उपयोग करते हैं तो, उनमें फ्लाइट बुकिंग के लिए ऑफर भी रहते हैं। जिसका उपयोग करते हुए आप कम दामों में फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही साथ जैसे ई कॉमर्स साइट के पेमेंट मोड पर आपको ऑफर या फिर कैशबैक मिलता हैं। वैसे ही फ्लाईच बुकिंग साइट पर भी मिलता हैं। आप उसका उपयोग करके आसानी से कम दाम में टिकट बुक कर सकते हैं।
Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Read More: 17 October Live Update: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया मतदान

Facebook


