LPG Cylinder Price 9 April 2026: क्या वाकई में बदलने वाले हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम? सरकार ने किया ऐसा खुलासा, जो सबको हैरान कर देगा!

Ads

LPG Cylinder Price 9 April 2026: सीजफायर के बाद भी एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग करीब 95 प्रतिशत हो रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी जारी है, जिससे आपूर्ति और वितरण को बेहतर बनाया रखा गया है।

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 10:46 AM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 12:08 PM IST

(LPG Cylinder Price 9 April 2026/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये
  • कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2,078.5 रुपये
  • एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग लगभग 95%

नई दिल्ली: LPG Cylinder Price 9 April 2026: LPG को लेकर सरकार ने साफ किया है कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। घरेलू उपयोग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में अभी 913 रुपये है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2,078.50 रुपये हैं। आज भी LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

एलपीजी सप्लाई पर मंत्रालय का बयान

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि संकट के समय भी घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी गई। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं और कमर्शियल एलपीजी को संतुलित तरीके से वितरित किया गया ताकि घरेलू जरूरतों को पहले पूरा किया जा सके। मंत्रालय ने यह भी बताया कि सिस्टम को पहले से अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है।

ऑनलाइन बुकिंग में बढ़ोतरी

मंत्रालय के अनुसार अब करीब 95% एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन हो रही है। इसके अलावा 91% डिलीवरी DAC के जरिए सुनिश्चित की जा रही है। डिजिटल बुकिंग और पारदर्शी वितरण प्रणाली की वजह से सिलेंडर की चोरी और डायवर्जन पर काफी हद तक रोक लगी है। यह कदम उपभोक्ताओं को समय पर और सुरक्षित आपूर्ति देने में मदद कर रहा है।

कालाबाजारी पर सख्ती

सरकार ने सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय के मुताबिक, सिर्फ एक दिन में लगभग 4,000 छापे मारे गए और 1,000 सिलेंडर जब्त किए गए। किसी भी तरह की गड़बड़ी या कालाबाजारी पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को भरोसा है कि एलपीजी की सप्लाई सुरक्षित और नियमित बनी रहेगी।

मुख्य शहरों में एलपीजी सिलेंडर के रेट

आज 9 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी के रेट इस प्रकार हैं। दिल्ली में घरेलू 913 रुपये और कमर्शियल 2,078.5 रुपये। जयपुर में घरेलू 916.5 और कमर्शियल 2,031 रुपये। पटना में घरेलू 1,011 और कमर्शियल 2,365 रुपये। लखनऊ में घरेलू 950.50 और कमर्शियल 2,201 रुपये। मुंबई में घरेलू 912.50 और कमर्शियल 2,031 रुपये। कोलकाता में घरेलू 939 और कमर्शियल 2,208 रुपये। चेन्नई में घरेलू 928.50 और कमर्शियल 2,246.50 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रहा है।

आज प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतें (रुपये में)

शहर घरेलू सिलेंडर (₹) कमर्शियल सिलेंडर (₹)
दिल्ली 913 2,078.50
मुंबई 912.50 2,031
कोलकाता 939 2,208
चेन्नई 928.50 2,246.50
जयपुर 916.50 2,031
पटना 1,011 2,365
लखनऊ 950.50 2,201

इन्हें भी पढ़ें:

आज दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भाव कितना है?

दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में क्या है?

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट दिल्ली में 2,078.5 रुपये प्रति सिलेंडर है।

एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग कितनी हो रही है?

अब लगभग 95% एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन हो रही है।

कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?

सरकार ने एक दिन में करीब 4,000 छापे मारे और 1,000 सिलेंडर जब्त किए। किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।