LPG Cylinder Price Today: क्या रसोई गैस हुई सस्ती? आधी रात आया LPG का नया अपडेट, सिलेंडर सस्ता हुआ या नहीं, जानें यहां

LPG Cylinder Price Today: आज भी LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। इसी बीच एक सकारात्मक खबर आई है कि एलपीजी से भरा एक और जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सफलतापूर्वक पार कर चुका है। जिससे सप्लाई को लेकर स्थिति सामान्य बनी हुई है।

LPG Cylinder Price Today: क्या रसोई गैस हुई सस्ती? आधी रात आया LPG का नया अपडेट, सिलेंडर सस्ता हुआ या नहीं, जानें यहां

(LPG Cylinder Price Today/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: May 3, 2026 / 11:23 am IST
Published Date: May 3, 2026 11:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू सिलेंडर के दाम आज स्थिर रहे
  • कॉमर्शियल सिलेंडर में पिछले 3 महीनों में ₹1300+ की बढ़ोतरी
  • कई शहरों में कॉमर्शियल रेट ₹3000 से ऊपर

नई दिल्ली: LPG Cylinder Price Today in India: देश में एलपीजी की सप्लाई को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। देर रात 46,313 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर चल रहा जहाज MT Sarv Shakti सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर लिया है। यह रास्ता ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस जहाज में 20 क्रू मेंबर मौजूद हैं और यह 13 मई तक विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद है। इससे भारत की एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

घरेलू सिलेंडर के दाम (Domestic Cylinder Prices)

आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी तरह की राहत या बढ़ोतरी नहीं मिली है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और हैदराबाद में 965 रुपये पर स्थिर बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से रेट में स्थिरता बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के रेट (रुपये में)

शहर घरेलू सिलेंडर का रेट (₹)
दिल्ली 913
मुंबई 912.5
चेन्नई 928.5
कोलकाता 939
बेंगलुरु 915.5
हैदराबाद 965

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तेजी (Rise in Commercial Cylinder Prices)

हाल के महीनों में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में तेजी देखी गई है। 1 मई को इसमें करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में कीमत 3071.50 रुपये तक पहुंच गई। इससे पहले अप्रैल और मार्च में भी कई बार बढ़ोतरी हुई थी। पिछले तीन महीनों में कुल मिलाकर कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम लगभग 1300 रुपये से ज्यादा महंगे हो चुके हैं। जिससे होटल और व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं पर असर पड़ा है।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट (Commercial Cylinder Rates in Major Cities)

देश के अलग-अलग शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं। दिल्ली में 3071.50 रुपये, मुंबई में 3046.50 रुपये, चेन्नई में 3259.50 रुपये, कोलकाता में 3107 रुपये और बेंगलुरु में 3174.50 रुपये है। वहीं हैदराबाद में यह 2343.50 रुपये पर सबसे कम है। अन्य शहरों जैसे लखनऊ, इंदौर, वाराणसी और पटना में यह 3100 रुपये से 3276 रुपये के बीच है। कीमतों में यह अंतर टैक्स और ट्रांसपोर्ट खर्च के कारण होता है।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट (रुपये में)

शहर कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट (₹)
दिल्ली 3071.5
मुंबई 3046.5
चेन्नई 3259.5
कोलकाता 3107
बेंगलुरु 3174.5
हैदराबाद 2343.5
पुणे 3107
इंदौर 3201.5
लखनऊ 3194
वाराणसी 3276.5
पटना 3259.5
सूरत 3047

भविष्य में बदलाव की संभावना (Change Expected in Cylinder Prices)

भारत ने एलपीजी उत्पादन में बड़ा सुधार किया है और इसे 60% तक बढ़ाकर लगभग 54,000 टन प्रतिदिन कर दिया है। वहीं खपत में करीब 10,000 टन की गिरावट आई है। देश में रोजाना लगभग 80,000 टन एलपीजी की खपत हो रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये से 60 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।