Hyundai Aura Price: सिर्फ 1 लाख रुपये में घर लाएं Hyundai Aura CNG! लेकिन डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI, जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Hyundai Aura Price: Hyundai की Aura कॉम्पैक्ट सेडान कार CNG वेरिएंट में उपलब्ध है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं और 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो बाकी रकम पर EMI बनेगी। हर महीने कितनी किस्त देनी होगी। यह लोन अवधि और ब्याज दर पर निर्भर करेगा।

Hyundai Aura Price: सिर्फ 1 लाख रुपये में घर लाएं Hyundai Aura CNG! लेकिन डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI, जानकर आप भी चौंक जाएंगे

(Hyundai Aura Price / Image Credit: Hyundai)

Modified Date: May 3, 2026 / 10:41 am IST
Published Date: May 3, 2026 10:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • Hyundai Aura CNG का बेस वेरिएंट ₹6.90 लाख (एक्स-शोरूम)
  • दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब ₹7.95 लाख
  • ₹1 लाख डाउन पेमेंट पर EMI लगभग ₹11,177 प्रति माह

नई दिल्ली: Hyundai Aura Price: भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई देश में कई सेगमेंट में कारें बेचती हैं। इनमें कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Hyundai Aura एक लोकप्रिय मॉडल है। यह कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। खासतौर पर CNG वेरिएंट उन लोगों के बीच ज्यादा पसंद किया जाता है जो कम खर्च और बेहतर माइलेज की तलाश करते हैं। अगर आप भी इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी कीमत और EMI की पूरी जानकारी समझना जरूरी है।

एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत

Hyundai Aura के CNG वेरिएंट का बेस मॉडल E है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.90 लाख रुपये है। लेकिन जब आप इसे दिल्ली जैसे शहर में खरीदते हैं तो केवल एक्स-शोरूम कीमत ही नहीं देनी होती। बल्कि रजिस्ट्रेशन टैक्स और इंश्योरेंस जैसे अतिरिक्त खर्च भी जुड़ते हैं। दिल्ली में इस कार पर लगभग 54,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स और करीब 49,000 रुपये का इंश्योरेंस देना होता है। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद इस कार की कुल ऑन-रोड कीमत लगभग 7.95 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यही वह वास्तविक कीमत होती है जो ग्राहक को कार घर लाने के लिए चुकानी पड़ती है।

1 लाख रुपये डाउन पेमेंट पर EMI कैलकुलेशन

अगर आप इस कार को खरीदने का प्लान बनाते हैं और 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो बाकी बची हुई राशि लगभग 6.95 लाख रुपये हो जाती है। यह रकम बैंक से कार लोन के रूप में ली जा सकती है। अगर बैंक आपको यह लोन 9% सालाना ब्याज दर पर 7 साल के लिए देता है तो आपकी मासिक EMI करीब 11,177 रुपये बनेगी। यह EMI आपको लगातार 7 साल तक हर महीने चुकानी होगी। इस तरह यह कार मध्यम बजट वाले परिवारों के लिए आसान किस्तों में खरीदी जा सकती है।

कुल लागत और बाजार में मुकाबला

अगर आप पूरे 7 साल तक EMI भरते हैं तो कुल मिलाकर आप लगभग 2.44 लाख रुपये केवल ब्याज के रूप में देंगे। इस तरह Hyundai Aura CNG की कुल कीमत एक्स-शोरूम, ऑन-रोड और ब्याज मिलाकर लगभग 10.38 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यह कार कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में आती है और इसका सीधा मुकाबला Maruti Dzire, Tata Tigor और Honda Amaze जैसी लोकप्रिय कारों से होता है। बेहतर माइलेज और CNG विकल्प इसे किफायती विकल्प बनाता है। जिससे यह ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।