नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिका में अपने समरसेट संयंत्र के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक की ओर से चेतावनी पत्र मिला है।
अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) ने कंपनी की न्यूजर्सी की समरसेट सुविधा का 10 सितंबर, 2020 से पांच नवंबर, 2020 तक निरीक्षण किया। नियामकीय सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है।
कंपनी ने कहा कि चेतावनी पत्र से आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी और न ही इस सुविधा से परिचालन आय प्रभावित होगी।
कंपनी ने कहा है कि वह यूएसएफडीए की चिंता को दूर करने को प्रतिबद्ध है। वह एफडीए तथा न्यूजर्सी जिले के साथ इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए काम करेगी।
भाषा अजय अजय मनोहर
मनोहर
कोई समाचार उपलब्ध नहीं है।