मणिपाल हॉस्पिटल ने इमामी समूह के एएमआरआई हॉस्पिटल में 84 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की

Ads

मणिपाल हॉस्पिटल ने इमामी समूह के एएमआरआई हॉस्पिटल में 84 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की

  •  
  • Publish Date - September 20, 2023 / 08:09 PM IST,
    Updated On - September 20, 2023 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) मणिपाल हॉस्पिटल ने बुधवार को कहा कि उसने इमामी समूह की कंपनी एएमआरआई हॉस्पिटल लिमिटेड में 84 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

कोलकाता स्थित इमामी समूह की एएमआरआई हॉस्पिटल में 15 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इस अधिग्रहण की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

मणिपाल हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि इस अधिग्रहण से मणिपाल हॉस्पिटल को पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी। संयुक्त इकाई के पास 17 शहरों में 33 अस्पताल होंगे।

मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप (एमईएमजी) के चेयरमैन रंजन पई ने कहा, ‘यह अधिग्रहण हमारी उपस्थिति को और मजबूत करने और पूर्वी भारत में मरीजों की सेवा करने के हमारे उद्देश्य के अनुरूप है…।’’

इमामी समूह के निदेशक आदित्य अग्रवाल और मनीष गोयनका ने कहा कि समूह ने एएमआरआई हॉस्पिटल्स में अपनी बहुमत हिस्सेदारी बेच दी है, लेकिन 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ निवेशक के रूप में बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की एएमआरआई हॉस्पिटल्स में एक प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एएमआरआई के अस्पताल ढाकुरिया, मुकुंदपुर और साल्ट लेक (कोलकाता में) और भुवनेश्वर में है। जिसमें 1,200 से अधिक बिस्तर और 800 से अधिक डॉक्टर हैं।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण