मोटोजीपी उप्र में 1,000 करोड़ रुपये के आर्थिक अवसर लाया: मंत्री

Ads

मोटोजीपी उप्र में 1,000 करोड़ रुपये के आर्थिक अवसर लाया: मंत्री

  •  
  • Publish Date - September 24, 2023 / 06:20 PM IST,
    Updated On - September 24, 2023 / 06:20 PM IST

नोएडा, 24 सितंबर (भाषा) ग्रेटर नोएडा में मोटोजीपी रेस से उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के अलावा लगभग 1,000 करोड़ रुपये के आर्थिक अवसर आए हैं। राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने रविवार को यह बात कही।

उन्होंने रविवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में मोटोजीपी की भारत में पहली बाइक रेस के मुख्य कार्यक्रम से पहले कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी और मोटोजीपी के सफल आयोजन के साथ उत्तर प्रदेश ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की हैट्रिक लगाई है।

गुप्ता ने कहा, ”इस कार्यक्रम का प्रसारण सैटेलाइट टीवी के जरिए 200 देशों के 50 करोड़ घरों तक पहुंच रहा है।”

एक आधिकारिक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया कि मोटोजीपी कार्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक टिकट बेचे गए हैं। इस आयोजन ने लगभग 1,000 करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधियों के साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर तैयार किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने खुद को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के केंद्र के रूप में स्थापित किया है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय