नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बिल्डर फेडरेशन (एनएचबीएफ) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार बैठक में राजमार्ग निर्माण के दौरान उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
बयान में आगे कहा गया कि डिजाइन की कमियों को पहचानने और सुधारने तथा जोखिमों को कम करने के लिए परियोजना टीमों को सक्षम करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करते समय मानकों में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया गया।
बयान में कहा गया कि इन उपायों से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा और उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के लिए गुणवत्ता और निर्माण के उच्च मानक स्थापित करने में मदद मिलेगी।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण