एनबीसीसी का लाभ चौथी तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 241 करोड़ रुपये

एनबीसीसी का लाभ चौथी तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 241 करोड़ रुपये

एनबीसीसी का लाभ चौथी तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 241 करोड़ रुपये
Modified Date: May 25, 2026 / 02:55 pm IST
Published Date: May 25, 2026 2:55 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 241.38 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 175.91 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कुल आय घटकर 4,618.59 करोड़ रुपये रही, जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 4,700.86 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध शुद्ध लाभ बढ़कर 720.03 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 541.13 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय बढ़कर 13,195.88 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2024-25 में यह 12,272.99 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रत्येक एक रुपये के चुकता इक्विटी शेयर पर 46 पैसे (46 प्रतिशत) का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में