मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 30, 2020 / 09:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को निकेल की कीमत 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,253.10 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में निकेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 30 पैसे अथवा 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,253.10 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,742 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश