प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज के नाम पर एनएसई को हरी झंडी

Ads

प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज के नाम पर एनएसई को हरी झंडी

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 03:36 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 03:36 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज के लिए ‘नेशनल कोल एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड’ नाम आरक्षित करने की कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) से मंजूरी मिल गई है।

यह कदम फरवरी में एनएसई के निदेशक मंडल द्वारा इस पहल के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी स्थापित करने की मंजूरी के बाद उठाया गया है।

प्रस्तावित नामों में नेशनल कोल एक्सचेंज, भारत कोल एक्सचेंज और इंडिया कोल एक्सचेंज शामिल थे।

एनएसई ने बयान में कहा कि इस उद्यम में वह शुरुआत से 100 करोड़ रुपये तक की पूंजी लगाएगा और इसमें उसकी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि शेष 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अन्य भागीदारों को दी जाएगी।

भाषा योगेश अजय

अजय