ओमेक्स को चौथी तिमाही में 1.11 करोड़ रुपये का मुनाफा

Ads

ओमेक्स को चौथी तिमाही में 1.11 करोड़ रुपये का मुनाफा

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) रियल्टी फर्म ओमेक्स ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच मार्च 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान उसने 1.11 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया।

दिल्ली स्थित कंपनी ने बताया कि एक साल पहले की अवधि में उसने 126.26 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

ओमेक्स ने शेयर बाजार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 191.87 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में 355.38 करोड़ रुपये थी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

शीर्ष 5 समाचार