पराग मिल्क फूड्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा 13 प्रतिशत घटकर 33 करोड़ रुपये
पराग मिल्क फूड्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा 13 प्रतिशत घटकर 33 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13.51 प्रतिशत घटकर 32.57 करोड़ रुपये रह गया।
पुणे स्थित दुग्ध कंपनी ‘गोवर्धन’, ‘गो’ और ‘प्राइड ऑफ काउज’ जैसे ब्रांड नामों से दूध और दूध के जुड़े उत्पाद बेचती है।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि गत वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में उसका मुनाफा 37.66 करोड़ रुपये रहा था।
समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 1,021.62 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान अवधि में 890.08 करोड़ रुपये थी। खर्च 852.42 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 15 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 983.33 करोड़ रुपये हो गया।
पराग मिल्क फूड्स की कार्यकारी निदेशक अक्षली शाह ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने एक बार फिर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार किया, जो अब तक का सर्वाधिक तिमाही राजस्व है।’’
उन्होंने साथ ही कहा कि जिंस की बढ़ती कीमतों से जुड़ी चुनौतियों के निकट भविष्य में जारी रहने के आसार हैं।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


