पावरिका का 1100 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा; मूल्य दायरा 375-395 रुपये

Ads

पावरिका का 1100 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा; मूल्य दायरा 375-395 रुपये

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 01:01 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 01:01 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) पावर सॉल्यूशन प्रदाता पावरिका लिमिटेड का 1,100 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 मार्च को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 375-395 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि आईपीओ 700 करोड़ रुपये के नए शेयर और 300 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

बयान के अनुसार, आईपीओ 27 मार्च को बंद होगा जबकि बड़े (एंकर) निवेशक 23 मार्च को बोली लगा पाएंगे।

पावरिका का शेयर दो अप्रैल को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा।

आईपीओ से प्राप्त राशि में से 525 करोड़ रुपये कंपनी के कर्ज को कम करने में लगाए जाएंगे जबकि शेष का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

यह कंपनी का सार्वजनिक होने का दूसरा प्रयास है। इससे पहले 2019 में पावरिका ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष आईपीओ लाने के लिए मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे लेकिन योजना को बाद में स्थगित कर दिया गया था।

पावरिका एक एकीकृत पावर सॉल्यूशंस प्रदाता है जो डीजल जनरेटर सेट (डीजी सेट), मध्यम गति के बड़े जनरेटर (एमएसएलजी) और संबंधित सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

भाषा निहारिका

निहारिका