नई दिल्लीः Today Petrol Price Latest News आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कंगाली से जूझ रहे भारत पड़ोसी के देश पाकिस्तान में तो दोहरी मार पड़ रही है। वहां की खाने-पीने की चीजों के दाम तो बढ़ ही रहे हैं, साथ ही साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी आग लगी हुई है। इसी बीच सरकार ने एक बार फिर वहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी है। नई कीमतों को लेकर पाकिस्तानी सरकार के वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
Today Petrol Price Latest News जारी आदेश के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पेट्रोल की कीमत 256.13 रुपए थी, जो अब बढ़कर 257.13 रुपए हो गई है। अगर डीजल की बात करें तो इसमें 7 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले डीजल की कीमत 260.95 रुपए थी, जो अब बढ़कर 267.95 रुपए हो गई है।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखी गई है और यह 77 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 77.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कितनी बढ़ी हैं?
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब पेट्रोल की कीमत 257.13 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल की कीमत में 7 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे डीजल की कीमत 267.95 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कितनी है?
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत 77 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 77.32 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 73.45 डॉलर प्रति बैरल है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण क्या है?
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि है। इसके अलावा, स्थानीय कर और डीजल व पेट्रोल पर बढ़ते शुल्क भी इनकी कीमतों को प्रभावित करते हैं।
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्यों बढ़ी हैं?
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ना और वित्तीय दबाव है। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।