Vande Bharat/Image Credit: IBC24.in File Photo
Vande Bharat: रायपुर: बेमेतरा के बिरनपुर हिंसा मामले में जिला सत्र न्यायालय ने सभी 17 आरोपियों को बरी कर दिया। (Vande Bharat) मामला 2023 में दो बच्चों की लड़ाई से शुरू हुआ था, बाद में हिंसा और हत्या तक बढ़ा। फैसले के बाद बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।
बेमेतरा, बिरनपुर हिंसा केस में जिला सत्र न्यायालय ने हत्या के सभी 17 आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। बिरनपुर में दो बच्चों की मामूली लड़ाई से शुरू हुआ विवाद, हिंदू-मुस्लिम समुदायों में हिंसक झड़प बन गया। जिसके बाद 8 अप्रैल 2023 को वर्तमान साजा विधायक ईश्वर साहू के 22 वर्षीय बेटे भुनेश्वर साहू की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। (Vande Bharat) घटना के विरोध में 10 अप्रैल को VHP ने छत्तीसगढ़ बंद बुलाया, गांव में फिर हिंसा और आगजनी हुई जिसमें मुस्लिम पक्ष के रहीम और उनके बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या हो गई, प्रशासन को धारा 144 लगानी पड़ी, करीब दो हफ्ते तक कर्फ्यू रहा। केस में पहले 12 लोग आरोपी बनाये गए , बाद में CBI जांच के बादं 6 नए आरोपियों के नाम जोड़े गए। अब फैसला आने पर मुद्दे पर फिर बहस गर्माई है। मामले पर एक बार फिर से सियासत गर्माती नजर आ रही है। बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप दोहराए हैंं।
विपक्ष का दावा है कि उनकी सरकार रहते उन्होंने बिरनपुर कांड में तत्परता से जांच कराई, लेकिन बीजेपी सरकार आने पर (Vande Bharat) कोर्ट में सही ढंग से पक्ष नहीं रखा गया…तो बीजेपी का दावा है कि मामले पर उनकी सरकार ने CBI को जांच सौंपी है..जांच जारी है, सच सबके सामने आएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-