मध्यप्रदेश सहित 6 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 पार, जानिए देश के प्रमुख शहरों में क्या है भाव

मध्यप्रदेश सहित 6 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 पार, जानिए देश के प्रमुख शहरों में क्या है भाव

मध्यप्रदेश सहित 6 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 पार, जानिए देश के प्रमुख शहरों में क्या है भाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: June 6, 2021 8:42 am IST

नयी दिल्ली: वाहन ईधन की कीमतों में रविवार को एक और वृद्धि हुई। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया। वहीं डीजल पहली बार 86 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल का दाम 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।

Read More: सोमवार से एम्स में शुरू होगी OPD, हर विभाग में 50 मरीजों को डॉक्टर देंगे परामर्श, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

वाहन ईंधन कीमतों में चार मई से 20 बार बढ़ोतरी हुई है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। अभी छह राज्यों और संघ शासित प्रदेशों….राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

Read More: रायपुर में VIP वैक्सीनेशन कैंप, अधिकारी का नाम बताते ही लग जाएगा टीका, पंजीयन का झंझट नहीं!

दिल्ली में अब पेट्रोल 95.09 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर है। वहीं डीजल 86.01 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। स्थानीय करों मसलन मूल्य वर्धित कर (वैट) तथा ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं। वाहन ईंधन की खुदरा कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऊपर जा रही हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि बढ़ती मांग की वजह से बाजार ओपेक और उसके सहयोगियों के अतिरिक्त उत्पादन का उपयोग कर सकेगा।

Read More: 7 दिन में डबल हो रही रकम ! यहां करना होगा निवेश, देखें पूरी जानकारी

ब्रेंट कच्चा तेल इस समय 72 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। यह दो साल में पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है। देश में राजस्थान पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है। उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है। मुंबई देश का पहला महानगर है जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था।

Read More: सरकार ने इस बाहुबली पर और कसा शिकंजा, गैंगस्टर भाई पर गिरी गाज, 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क 

मुंबई में इस समय पेट्रोल 101.3 रुपये और डीजल 93.35 रुपये प्रति लीटर है। इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 20 बार वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल का दाम 4.69 रुपये और डीजल का दाम 5.28 रुपये प्रति लीटर बढ़ा है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं।

Read More: जमीन विवाद में युवती को दीवार में जिंदा चुनवाया, आज के जमाने में ऐसी बर्बरता से हैरत में लोग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"