Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल के कीमतों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला.. सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद तेल के कीमतों पर..

Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार का बड़ा बयान, पर्याप्त स्टॉक मौजूद, कच्चा तेल 130 डॉलर से नीचे रहा तो बढ़ोतरी नहीं।

Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल के कीमतों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला.. सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद तेल के कीमतों पर..

Petrol Diesel Price News || Image- Insurance Khabar file

Modified Date: March 9, 2026 / 07:35 pm IST
Published Date: March 9, 2026 7:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार का रूख
  • देश में पर्याप्त ईंधन स्टॉक मौजूद: सूत्र
  • 130 डॉलर से ऊपर कच्चा तेल हुआ तो असर: सूत्र

नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। दावा जकिया जा रहा है कि, खाड़ी देशों की तरफ से सप्लाई चैन प्रभावित होने से तेल कम्पनिया जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दामों में भी इजाफा कर सकती है। हालांकि इन दावों के बीच सरकारी सूत्रों ने सम्भावनाये जताई है, वह राहत देने वाली है।

पर्याप्त स्टॉक मौजूद, नहीं बढ़ेंगे दाम

दरअसल सरकारी सूत्रों का कहना है कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की संभावना नहीं है क्योंकि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है। जब तक कच्चे तेल की कीमतें 130 अमेरिकी डॉलर से अधिक नहीं हो जातीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की संभावना नहीं है। हमें उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमतें लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल रहेंगी। देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी की कोई समस्या नहीं है। (Petrol Diesel Price News) होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर के मार्गों से कच्चे तेल की खरीद में तेजी लाई गई है। भारत के पास विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) का पर्याप्त स्टॉक है और भारत एटीएफ का उत्पादक और निर्यातक है, इसलिए एटीएफ को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अन्य देशों की तुलना में भारत बेहतर स्थिति में है और कई देशों ने स्टॉक का जायजा लेने के लिए भारत से संपर्क किया है।

एलपीजी गैस को लेकर भी कई बड़े संभावित फैसले

दूसरी तरफ गैस सिलेंटर के दामों में बढ़ोतरी पर सरकार की भी बारीक नजर हैं। सरकार जल्द से जल्द आम लोगों को राहत देने का प्रयास कर रही हैं। सरकारी सूत्रों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए एलपीजी बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने अब 15 दिनों में एलपीजी सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है। (Petrol Diesel Price News) सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है और कमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू एलपीजी को प्राथमिकता देने का निर्देश भी जारी किया है। घरेलू ग्राहक हमेशा प्राथमिकता रहेंगे। इसके अलावा एलपीजी पार्टनर्स की तलाश की जा रही है और अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नॉर्वे जैसे देशों ने एलपीजी बेचने के लिए संपर्क किया है।

एलपीजी के दाम बढ़ने से निशाने पर सरकार

गौरतलब है कि, वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के बीच शनिवार को घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की भारी वृद्धि की गई है। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने तुरंत स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है, (Petrol Diesel Price News)  क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पास इस बोझ को सहने के लिए पर्याप्त वित्तीय क्षमता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown