इस्लामाबाद। Petrol Prices Reduced Before Independence Day महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान में सरकार ने स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त से पहले पेट्रोल के दाम कर दिया है। सरकार ने ईंधन की कीमतों में बदलाव करते हुए पेट्रोल को 1.70 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। अब पूरे देश में पाकिस्तान में पेट्रोल अब 325.92 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हालांकि सरकार ने हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 1.39 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बता दें कि पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
Petrol Prices Reduced Before Independence Day दरअसल, पाकिस्तान में अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा सरकार करती है। इसके साथ ही हर दिन पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जारी करती है। 12 अगस्त को जारी पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अनुसार सरकार ने बुधवार को पेट्रोल को 1.70 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। हालांकि सरकार ने हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 1.39 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतों के तहत पाकिस्तान में पेट्रोल अब 325.92 रुपये प्रति लीटर, जबकि हाई-स्पीड डीजल 382.25 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकेगा। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली पेट्रोलियम लेवी को फिलहाल 80 रुपये प्रति लीटर पर ही रखा है। वहीं, केरोसिन पर लेवी की दर 20.36 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है। अधिकारियों के मुताबिक, लेवी में किसी भी बदलाव के लिए वित्त विभाग की मंजूरी जरूरी होगी।
वैश्विक तेल बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने ईंधन कीमतों की समीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। इससे पहले देश में पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा पहले दो सप्ताह और बाद में साप्ताहिक आधार पर की जा रही थी। 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया था। इसके बाद ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किए जाने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी थी। दुनिया की बड़ी मात्रा में ऊर्जा आपूर्ति इस समुद्री मार्ग से होकर गुजरती है।
ये भी पढ़ें