जियो क्रेडिट में 18,268 करोड़ रुपये में 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा बैंक ऑफ अमेरिका

Ads

जियो क्रेडिट में 18,268 करोड़ रुपये में 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा बैंक ऑफ अमेरिका

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 09:22 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 09:22 PM IST

मुंबई, 12 अगस्त (भाषा) बैंक ऑफ अमेरिका मुकेश अंबानी प्रवर्तित कंपनी जियो फाइनेंशियन सर्विसेज की कर्ज देने वाली इकाई जियो क्रेडिट में 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.9 अरब डॉलर (1,8268 करोड़ रुपये) में खरीदेगा।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त उद्यम समझौता किया है। इसके तहत बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) तरजीही शेयर आवंटन और वारंट के माध्यम से जियो क्रेडिट में हिस्सेदारी खरीदेगा।

कंपनी ने कहा कि यह संयुक्त उद्यम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की डिजिटल पहुंच और भारतीय बाजार की समझ को बैंक ऑफ अमेरिका की वैश्विक वित्तीय सेवा विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बैंक ऑफ अमेरिका का यह निवेश एक प्रमुख बाजार में वित्तीय निवेश है और इसे खुदरा ऋण कारोबार में उसके प्रवेश के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

दो साल पुरानी जियो क्रेडिट के पास 30 जून तक 30,667 करोड़ रुपये की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां थीं।

भाषा रमण अजय

अजय