फोनपे और मेइटी ने पल्सप्रो डेटा को पीएम गतिशक्ति से जोड़ने को किया समझौता

Ads

फोनपे और मेइटी ने पल्सप्रो डेटा को पीएम गतिशक्ति से जोड़ने को किया समझौता

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 04:37 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 04:37 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी फोनपे ने अपने एंटरप्राइज डेटा इंटेलिजेंस मंच पल्सप्रो को पीएम गतिशक्ति ढांचे के साथ एकीकृत करने के मकसद से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

फोनपे ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य स्थानीय स्तर की जानकारी के जरिये राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा योजना, आर्थिक विश्लेषण तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में मदद करना है।

कंपनी के अनुसार, पल्सप्रो ऐसा मंच है जो इकट्टा किए गए और गुमनाम लेनदेन डेटा को बाजार से जुड़े संकेतकों में बदलता है। इससे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और श्रेणियों में वास्तविक गतिविधियों के रुझानों की जानकारी मिलती है, जिससे संगठन डेटा आधारित बेहतर निर्णय ले सकते हैं।

समझौते के तहत फोनपे पल्सप्रो के आंकड़ों को पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान पोर्टल में एकीकृत किया जाएगा। इस पोर्टल का प्रबंधन भास्कराचार्य नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस एप्लिकेशन एंड जियो-इन्फॉर्मेटिक्स के सहयोग से किया जाता है।

मेइटी के सचिव एस. कृष्णन ने कहा, ‘‘डेटा आधारित इंटेलिजेंस अधिक सूचित योजना और निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।’’

भाषा अजय

अजय