आईईएक्स में बिजली कारोबार अप्रैल में 1.7 प्रतिशत घटकर 757.4 करोड़ यूनिट रहा

आईईएक्स में बिजली कारोबार अप्रैल में 1.7 प्रतिशत घटकर 757.4 करोड़ यूनिट रहा

आईईएक्स में बिजली कारोबार अप्रैल में 1.7 प्रतिशत घटकर 757.4 करोड़ यूनिट रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 5, 2022 3:39 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) बिजली खरीद-बिक्री बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में अप्रैल में कारोबार की मात्रा पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 1.7 प्रतिशत घटकर 757.4 करोड़ यूनिट रह गई।

आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण बिजली की कीमतों के बढ़ने से यह कमी हुई।

आईईएक्स ने एक बयान में कहा, ‘‘नए वित्त वर्ष 2022-23 के पहले महीने (अप्रैल) में एनर्जी एक्सचेंज में सभी खंडों में 757.4 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ। इसके तहत पारंपरिक बिजली बाजार में 698.9 करोड़ यूनिट, हरित बिजली बाजार में 33.6 करोड़ यूनिट और आरईसी (अक्षय ऊर्जा प्रमाणपत्र) बाजार में 24.9 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ।’’

बयान के मुताबिक बिजली आपूर्ति से संबंधित बाधाओं को देखते हुए अप्रैल 2021 के मुकाबले अप्रैल 2022 में कारोबार की मात्रा 1.7 प्रतिशत घट गई। इस दौरान सभी बाजार खंडों में बिजली महंगी थी।

पिछले साल अप्रैल में कुल मात्रा 770.2 करोड़ यूनिट थी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में