वीगालैंड डेवलपर्स के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 130-140 रुपये प्रति शेयर

Ads

वीगालैंड डेवलपर्स के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 130-140 रुपये प्रति शेयर

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 05:37 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 05:37 PM IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड ने अपने 210 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 130 – 140 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसका आईपीओ बोली के लिए 10 सितंबर को खुलेगा और 15 सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक नौ सितंबर को बोली लगा पाएंगे।

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड ने बयान में कहा कि आईपीओ में 1.50 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिनसे कुल 210 करोड़ रुपये जुटाए जाने की योजना है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं होगा।

आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी की जारी परियोजनाओं और जमीन के अधिग्रहण के वित्तपोषण तथा सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

केरल की यह कंपनी मध्यम-प्रीमियम, प्रीमियम, अल्ट्रा-प्रीमियम, लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी श्रेणियों में बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं के विकास और बिक्री से जुड़ी है।

भाषा यासिर रमण

रमण