रजत सूद ने ईईएसएल के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला

Ads

रजत सूद ने ईईएसएल के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला

  •  
  • Publish Date - October 1, 2020 / 01:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के संयुक्त उपक्रम एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने बृहस्पतिवार को रजत सूद के कंपनी के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालने की जानकारी दी।

उन्होंने निदेशक (वाणिज्यिक) एस. गोपाल का स्थान लिया है, जो अंतरिम प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

ईईएसएल, बिजली मंत्रालय के चार उपक्रमों (एनटीपीसी, आरईसी, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और पावरग्रिड) का संयुक्त उद्यम है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘रजत सूद ने कंपनी के प्रबंध निदेशक का पदभार आज (बृहस्पतिवार) संभाल लिया।’’

सूद के पास ऊर्जा क्षेत्र में काम करने का लगभग तीन दशक का अनुभव है। उनके कार्यों की सूची में ऊर्जा क्षेत्र में पुनर्गठन, व्यापार रणनीति और अधिग्रहण शामिल हैं।

ईईएसएल से जुड़ने से पहले, सूद स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड में कार्यकारी उपाध्यक्ष थे। वह सीमेंस आईटी सोल्युशंस (एसआईएसएल) और पीडब्ल्यूसी में भी शीर्ष पदों पर काम कर चुके हैं।

भाषा रमण शरद

शरद