नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) टीचडीसीआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजीव कुमार विश्नोई अगले छह महीने तक एनएचपीसी के प्रमुख (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। एनएचपीसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक नियामकीय सूचना के अनुसार, यह आदेश एक सितंबर, 2023 से प्रभावी है।
सूचना में कहा गया है, ‘‘बिजली मंत्रालय के 21 सितंबर के आदेश के तहत राजीव कुमार विश्नोई का एनएचपीसी के सीएमडी के रूप में अतिरिक्त प्रभार एक सितंबर, 2023 से छह महीने या नियमित नियुक्ति तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इसे मंजूरी दे दी है।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय