आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया

Ads

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 07:36 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 07:36 PM IST

मुंबई, 24 अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को जारी किया गया बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि लाइसेंस इसलिए रद्द किया गया क्योंकि ”बैंक के मामले इस तरह से संचालित किए जा रहे थे, जो बैंक और उसके जमाकर्ताओं के हित के लिए हानिकारक थे।”

आरबीआई ने कहा, ”बैंक के प्रबंधन का सामान्य चरित्र जमाकर्ताओं के हित के साथ ही सार्वजनिक हित के लिए भी प्रतिकूल है।”

इसके चलते पेटीएम पेमेंट्स बैंक को किसी भी बैंकिंग व्यवसाय के संचालन से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

आरबीआई ने यह भी कहा कि वह बैंक को बंद करने के लिए उच्च न्यायालय में एक आवेदन करेगा।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ”पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के पास बैंक के बंद होने पर अपनी पूरी जमा देनदारी चुकाने के लिए पर्याप्त नकदी उपलब्ध है।”

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 11 मार्च, 2022 से नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया गया था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय