आरबीआई ने मई में 99.9 प्रतिशत आवेदन तय समय में निपटाए

आरबीआई ने मई में 99.9 प्रतिशत आवेदन तय समय में निपटाए

आरबीआई ने मई में 99.9 प्रतिशत आवेदन तय समय में निपटाए
Modified Date: June 1, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: June 1, 2026 9:41 pm IST

मुंबई, एक जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने मई, 2026 में अपने ‘सिटिजन चार्टर’ के तहत 99.9 प्रतिशत आवेदनों का निपटान निर्धारित समयसीमा के भीतर कर लिया।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, मई के दौरान कुल 18,763 आवेदनों का निपटान किया गया। इसमें महीने की शुरुआत में लंबित 2,473 आवेदन और महीने के दौरान मिले 16,865 नए आवेदन शामिल हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए 575 मामलों को आवेदकों को वापस भेजा गया। इस तरह मई के लिए कुल आवेदन 18,763 रहे।

इनमें से 16,209 आवेदनों का निपटारा मई में ही कर दिया गया। इनमें से 16,193 यानी 99.9 प्रतिशत मामले तय समयसीमा के भीतर निपटाए गए और सिर्फ 16 मामले (0.1 प्रतिशत) समयसीमा के बाद निपटाए गए।

महीने के अंत तक 2,554 आवेदन लंबित रहे। इनमें से 2,539 मामले (99.4 प्रतिशत) अभी भी निर्धारित समयसीमा के भीतर हैं, जबकि 15 मामले (0.6 प्रतिशत) समयसीमा से बाहर हैं।

आरबीआई ने बताया कि देरी वाले मामलों में 14 बाहरी एजेंसियों से जानकारी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि एक मामला प्रक्रिया में है।

सबसे ज्यादा आवेदन ‘बैंकों एवं सरकारों से जुड़ी बैंकिंग सेवाएं’ और ‘मुद्रा प्रबंधन’ श्रेणी में आए।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में