आरसीएफ महाराष्ट्र में ‘फॉस्फोरिक एसिड’ संयंत्र लगाने के लिए 865 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
आरसीएफ महाराष्ट्र में ‘फॉस्फोरिक एसिड’ संयंत्र लगाने के लिए 865 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ) महाराष्ट्र में ‘फॉस्फोरिक एसिड’ संयंत्र लगाने के लिए 865 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बृहस्पतिवार को एक नियामकीय सूचना में, कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल (बोर्ड) ने महाराष्ट्र के अलीबाग में थाई यूनिट में 300 टन प्रति दिन की प्रस्तावित क्षमता वाला एक नया ‘फॉस्फोरिक एसिड’ संयंत्र लगाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
इस संयंत्र को लगाने के लिए कुल 865.25 करोड़ रुपये का निवेश ज़रूरी है और इसे ऋण और इक्विटी के जरिये पूरा किया जाएगा।
आरसीएफ देश की सबसे बड़ी उर्वरक बनाने वाली कंपनियों में से एक है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


